बीएससी रसायन शास्त्र (chemistry) [12वीं के बाद साइंस में करियर] career guidance , SCIENCE UNDER GRADUATION COURSES

 

रसायन शास्त्र (chemistry)

प्रिय विधार्थियों पिछली पोस्ट में हमने science ग्रुप के BSC IT और BSC COMPUTER SCIENCE और BCA , DCA  विषय के बारे में पढ़ा था | आज की हमारी पोस्ट science विषय  से संबंथित हे और आज का विषय हे रसायन शास्त्र (chemistry) में अपना करियर केसे बनाये | हम आशा करते है की यह जानकारी आपको पसंद आए |

रसायन शास्त्र अर्थात केमेस्ट्री विज्ञानं की वह शाखा हैं जो पदार्थो के निर्माण ,उनके गुणों ,प्रतिक्रियाओ की जाँच व् नए पदार्थ के निर्माण के लिय ऐसी प्रतिक्रियाओ से संबंधित हैं|

रसायन शास्त्र के उपयोग अनेक और बहुत विस्तृत हैं| कपडा ,रंग , दवाइयो से लेकर परमाणु बम विस्फोटक पदार्थ आदि बनाने में रशयन शास्त्र का उपयोग किया जाता हैं|

कोर्स का नाम :- बीएससी केमिस्ट्री (BSC CHEMISTRY) बीएससी रसायन विज्ञानं उन विधार्थियों के लिए एक विशेष पाठ्यक्रम हैं जो रसायन विज्ञानं और रासायनिक विज्ञानं की विभिन्न शाखाओ के मूल सिद्धांतो को सीखना चाहते हैं| साथ ही स्नातकोतर स्तर प्र विधार्थी कई विषय जैसे  न्यूक्लियर केमेस्ट्री , आर्गेनिक केमेस्ट्री , इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री आदि विषय भी पढ़ते हैं|

कोर्स का नाम

 

बीएससी रसायन शास्त्र (BSCchemistry)

 

कोर्स के बारे में

यह 3 वर्षीय पाठ्यक्रम हैं|

शैक्षणिक योग्यता

$ छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल (BOARD) से कक्षा 12 वी में भौतिकी , रसायन विज्ञानं  और गणित के साथ कम से कम 50 % अंको के साथ  उतीर्ण हो |

$ कुछ संस्थान इस कोर्स में प्रवेश के लिय प्रवेश परीक्षा के साथ  ही व्यक्तिगत साक्षत्कार भी लेते हे |

 

मध्यप्रदेश में स्थित कोलेज

$ देवी अहिल्या विश्वविधालय ,इंदौर |

$ डॉ.हरिसिंह गौर विश्वविधालय सागर |

$ गीतांजलि कॉलेज , भोपाल |

$ इंस्टीट्यूट ऑफ़ एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन , भोपाल|

प्रदेश के बहार स्थित कॉलेज

$ सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी , दिल्ली   |                          $ बनारस हिन्दू विश्वविधालय ,वाराणसी , उतरप्रदेश  |       $जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविधालय ,दिल्ली |

 

कोर्स के बाद अवसर

रसायन विज्ञान में स्नातक की डिग्री निजी और सार्वजानिक दोनों क्षेत्रो में नौकरी की संभावनाओ को खोलती है |बीएससी (BSC) रसायन विज्ञान करने के बाद छात्र निम्नलिखित क्षेत्रो में रोजगार पा सकते हैं – दवा कंपनियां ,रासायनिक प्रयोगशालाए ,क्लिनिकल प्रयोग शालायें ,शैक्षिक संस्थान , सवास्थ्य सेवा उधोग , सोंदर्य प्रसाधन और इत्र उधोग , केमिकल , पेट्रोकेमिकल और फार्मास्युटिकल उधोग आदि | अक्सर विधार्थी किसी एक विशेषज्ञता के विषय में स्नातकोतर की पढाई करते हैं|  

नोट :- करियर क्षेत्र व कोर्स के विषय में प्रमुख जानकारी को आपके संदर्भ हेतु प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया हैं, किन्तु इससे सम्बंधित विस्तृत जानकारी आप इंटरनेट या अन्य माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं | गाईडलाईन व निर्देशन अक्सर परिवर्तन होते रहते हैं|

प्रिय छात्रों आपको यह जानकारी कैसी लगी अगर आपके मन में कुछ सवाल या कुछ जिज्ञासा हो तो आप  कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करे || और यह जानकारी अपने दोस्तों को भी शेयर करे | धन्यवाद |

 

Comments